बाड़ी ब्राह्मणा में एक दुकान में रखे विभिन्न प्रकार के मंदिर।
जम्मू। दीपावली पर्व की खुशियां हर तरफ दिखाई दे रही हैं। इस पर्व को लेकर कहा यह भी जाता है कि कारोबार के मामले में हर प्रकार के दुकानदार, ठेली पटरी, खोमचे वालों तक की दिवाली मन जाती है। कहा यह भी जाता है कि इस पर्व में मां लक्ष्मी घर में आती हैं, ऐसे में लोग घर की अच्छी तरह से सफाई कर ली जाती है। घर में जो मंदिर का स्थान होता है उसे भी काफी अच्छे तरीके से सजाया जाता है। अब बात यह आती है कि जब यह स्थान अच्छा और बेहतर रखा जाए, तभी तो मां लक्ष्मी घर में आएंगी और भक्तों पर अपनी कृपा करेंगी, उन्हें धन और यश से मालामाल करेंगी।
इस कड़ी में बाड़ी ब्राह्मणा में एक दुकान ऐसी है जहां विभिन्न प्रकार के मंदिर मार्बल पत्थर के बनाकर बेचे जा रहे हैं। मंदिरों की श्रंखला में देखा जाए तो अगर आप एक कमरे में रहते हैं तो उसके अनुसार मंदिर उपलब्ध है। दो कमरे और बरामदे के मकान में रहते हैं तो उसके अनुसार थोड़ा बड़ा मंदिर है। इसी तरह से जैसे-जैसे आपके रहन-सहन का दायरा बढ़ता जाएगा वैसे ही वैसे मंदिरों के प्रकार भी बढ़ते जाएंगे। यहां तक कि बड़े से लॉन के लिए अलग प्रकार का मंदिर उपलब्ध है।
इसके अलावा शादी समारोह के लिए रिर्जाट, बैकेट हॉल, फार्म हाउस में फेरों के लिए मंदिर की व्यवस्था की जा रही है तो उसके अनुसार भी मंदिर उपलब्ध हैं। कुल मिलाकर अगर देखा जाए यहां आपके मनचाहे प्रकार की मूर्ति और मंदिर की व्यवस्था कर सकते हैं, और मां लख्मी के लिए अपने घर को विशेष रूप दे सकते हैं।
-------
हमारे पास हर प्रकार के घर के मुताबिक मंदिर और मूर्तियां उपलब्ध हैं। ऐसे मंदिर भी उपलब्ध है जिनमें तुलसी का पौधा भी लगाया जा सकता है। लॉन में अगर सामूहिक रूप से पूजन किया जा रहा है तो उसके अनुसार भी मंदिर उपलब्ध हैं।
-पुरखा राम, दुकानदार, बाड़ी ब्राह्मणा