फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान सेवक हमारे गांव आ रहे हैं...

विज्ञापन
विज्ञापन
बाड़ी ब्राह्मणा। पंचायत पल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अप्रैल को पंचायत दिवस पर जनसभा को संबोधित करेंगे। उसी मंच से वह देश की पंचायतों को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर के लिए पंचायत पल्ली इतिहास के पन्नों में दर्ज हो जाएगी।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर गांव पल्ली में इन दिनों लोग कोई उत्सव से कम नहीं आंक रहे हैं। जहां एक ओर चंद दिनों के अंदर ही गांव पल्ली की काया पलट गई है। गांव के लोगों को भी हर सुविधा से लैस कर दिया गया है। उसी के स्वरूप लोग भी अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभा रहे हैं। प्रशासन के साथ मिलकर प्रधान सेवक के स्वागत की तैयारियां कर रहे हैं। स्कूल के बच्चे स्कूल की दीवारों पर चित्रकारी करते नजर आ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए दिन रात मेहनत कर रहे हैं। गांव में हर वर्ग के लोग चाहे बच्चे युवा या बुजुर्ग और महिलाएं हर कोई बेसब्री से 24 अप्रैल का इंतजार कर रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा के लिए हर वर्ग को उसी के अनुरूप तैयार किया जा रहा है। प्रशासन के अधिकारी हों या राजनेता, गांव में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को ज्ञान का पाठ पढ़ाया जा रहा है। हर घर में सुबह या शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर ही बातें हो रही हैं। प्रधानमंत्री के इस दौरे को याद रखने के लिए लोग अलग-अलग तरीके से इनको देख रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गांव पल्ली की पंचायत में दौरा करना उनके इस व्यक्तित्व को हमारी पीढ़ी दर पीढ़ी याद रखेगी। जब भी गांव पल्ली का नाम आएगा तो नरेंद्र मोदी का जिक्र उसमें जरूर किया जाएगा।
विज्ञापन

सरपंच रणधीर शर्मा का आभार व्यक्त करते हैं। क्योंकि उन्हीं के कारण प्रधान सेवक उनके गांव में आ रहे हैं। उन्होंने अपनी पंचायत को इस स्तर तक पहुंचा दिया था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उनकी पंचायत में जनसभा को संबोधित करने के लिए चुना गया। दूसरी ओर स्कूल के छोटे-छोटे बच्चे सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने की अनुमति मांग रहे हैं। सोशल मीडिया पर बोल रहे हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का हमारे गांव में स्वागत है।
-----
लगभग 20 दिन पहले पीएमओ ऑफिस से फोन आया कि प्रधानमंत्री आपकी पंचायत का दौरा कर रहे हैं। इसके लिए तैयारियां शुरू हो जाएंगी। उस दिन से लेकर अभी तक यह सपने जैसा ही लग रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पंचायत पल्ली से पूरे देश को पंचायत दिवस पर संबोधित करना हमारे लिए गर्व की बात है। क्योंकि जमीनी स्तर से जुड़े हमारे प्रधान सेवक विश्व विख्यात हैं। उनके स्वागत की तैयारियां तो पूरा जम्मू-कश्मीर कर रहा है, लेकिन गांव के लोग उनके स्वागत के लिए कोई भी कसर नहीं छोड़ रहे।
-रणधीर शर्मा, सरपंच
------------
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गांव आने का फैसला हमारे लिए सौभाग्य की बात है। उनके दौरे को लेकर स्वागत के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। 24 अप्रैल को उनके संबोधन के साथ ही पंचायत पल्ली इतिहास के पन्नों में दर्ज हो जाएगी।
-नितीश शर्मा, स्थानीय युवा
----------
सरपंच रणधीर शर्मा के समेत पूरे गांव की मेहनत रंग लाई है। इसके स्वरूप अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंचायत का दौरा कर रहे हैं। हमें ऐसा लग रहा है कि चारों ओर से खुशियों की बारिश हो रही है। उनके स्वागत की तैयारियां किसी उत्सव से कम नहीं।
-मुकेश शर्मा, गांव निवासी
--------
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत की तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं। गांव की तरफ से भी कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है। अगर प्रशासन की तरफ से अनुमति मिली तो ढोल नगाड़ों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन

-प्रवेश कुमार, गांव निवासी युवा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें