रियासी। नशे के विभिन्न मामलों में वांछित एक आरोपी पर पुलिस ने पब्लिक सेफ्टी एक्ट(पीएसए) लगाकर उसको कोट भलवाल जेल भेज दिया है। तालिब हुसैन निवासी सिरला भागा पर नशे का सामान बेचने के कई मामले दर्ज हैं। मौजूदा समय में भी तालिब हुसैन नशा तस्करी में संलिप्त पाया गया।
समाज में नशे को फैलने से रोकने के लिए पुलिस ने तालिब पर पीएसए लगाने के लिए डिविजनल कमिश्नर जम्मू से अपील की, जहां से निर्देश मिलने के बाद तालिब को गिरफ्तार कर जम्मू जेल में भेज दिया गया। एसएसपी अमित गुप्ता ने बताया कि जिला में नशे का कारोबार करने वालों पर हरसंभव कार्रवाई होगी।
पुराने नशा तस्करों पर भी नजर रखी गई है। युवाओं को नशे की दलदल से निकालना ही पुलिस का उद्देश्य है। जेल में भेजे गए तालिब पर एनडीपीएस एक्ट के अलावा आर्म्स एक्ट का भी मामला दर्ज है। ब्यूरो