सांबा। दीपावली पर्व की बाजारों में धूम बनी रही। कस्बे के बाजार में लोगों की भीड़ के कारण जाम की स्थिति बनी रही। कस्बे के हाईवे पर भी काफी भीड़ देखी गई। लोगों ने बुधवार को भी दिन भर खरीददारी की।
कस्बे के कैली मंडी मैदान में प्रशासन की ओर से पटाखों के स्टाल लगाने की अनुमति दी। पुलिस एवं जिला प्रशासन के अधिकारी भी समय-समय पर स्थिति का जायजा ले रहे। दमकल विभाग का एक वाहन कैली मंडी मैदान के निकट ही खड़ा किया गया, जबकि स्वास्थ्य विभाग की ओर से एंबुलेंस भी तैयार रखी गई। ताकि किसी अनहोनी होने की स्थिति में इसका इस्तेमाल किया जा सके। पुलिस की ओर से जवानों को चौक चौराहों पर तैनात किया गया। गौरतलब है कि दीपावली के दिन पटाखे जलाने से कई बार आग लगने की घटनाएं हो जाती हैं। ऐसे में कभी-कभी मामला गंभीर बन जाता है। जिला प्रशासन की ओर से पूरी सावधानी बरती जा रही है।
-------------
लिंक बाजार में दुकानदार नीरज ने बताया कि दीपावली पर चीन निर्मित फुल झड़ियां व अन्य सामान की कम ही बिक्री हुई है। दीपावली पूजन के लिए सामग्री की जमकर बिक्री हुई है।
-----
दीपावली पर मिट्टी के दिए की खूब बिक्री हुई है। दुकानदार बुआ दित्ता ने बताया कि अब लोग मिट्टी के दिए अधिक खरीद रहे हैं। इससे दिए बनाने वालों के लिए राहत है।