फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरएस पुरा में दीपावली पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। दीपावली पर आरएस पुरा के सीमावर्ती क्षेत्र में पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। सीमा से लगते गांवों में शाम के समय गश्त करने के साथ पुलिस की ओर से लगाए गए नाकों पर आने जाने वाले वाहनों की जांच की गई।
विज्ञापन

एसपी हेडक्वार्टर रमनीष गुप्ता ने पुलिस की ओर से लगाए गए नाके और कस्बे के बाजार में पहुंचकर की गई सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी पुलिस अधिकारियों से प्राप्त की। उन्होंने दुकानों के बाहर लगे स्टाल को दुकानों के भीतर लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाए जाने के लिए दुकानदारों सहित खरीदारी करने वालों को भी सहज योग करना चाहिए ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।
उन्होंने आरएस पुरा में दमकल कार्यालय का नंबर-01923-265703 आरएस पुरा थाने का नंबर 01923 250221 मीरां साहिब थाने का नंबर 01923 263259 पर आग लगने या किसी और प्रकार की घटना की जानकारी देने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें