आरएस पुरा। कस्बे के देवीद्वारा मंदिर में शुक्रवार को सेवा समिति की ओर से प्रेसवार्ता में समिति के संजय कुमार, विक्रम शर्मा, अनिल कुमार, राकेश आदि ने बताया कि शनिवार को कस्बे में श्री जगन्नाथ रथ यात्रा पहुंचने पर दलजीत चौक में स्वागत किया जाएगा। रथ यात्रा रात को देवीद्वारा मंदिर में पहुंचेगी। शनिवार शाम चार बजे महाआरती एवं कीर्तन किया जाएगा।
प्रेसवार्ता में बताया गया कि रविवार सुबह 11 बजे श्री जगन्नाथ यात्रा निकाली जाएगी। जो कस्बे के बाजार से होते हुए आसपास के गांव से होते हुए मंदिर में पहुंचने के बाद जम्मू के लिए रवाना होगी। उन्होंने बताया कि पहली बार आरएस पुरा कस्बे में श्री जगन्नाथ रथ यात्रा निकाली जा रही है। भगवान जग्न्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की मूर्तियां स्थापित की जाएंगी। उन्होंने कहा लोगों से अनुरोध किया कि दो दिन चलने वाले कार्यक्रम में परिवार सहित पहुंचें।