फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री राम भागवत कथा में उमड़ रहे भक्तजन

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। सीमावर्ती गांव कोलोऐ में जारी श्रीराम भागवत कथा सप्ताह में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। चौथे दिन पंचायत के सरपंच सरदार ओंकार सिंह भी भागवत सप्ताह में पहुंचे।
विज्ञापन

स्वामी उमेशानंद महाराज ने भगवान श्रीराम के जन्म उत्सव के बारे में कथा के माध्यम से बताया। कहा कि भगवान श्रीराम अपने माता-पिता के आज्ञाकारी पुत्र थे, जिन्होंने उनकी आज्ञा का पालन करते हुए 14 वर्ष का वनवास धारण किया।
उन्होंने कहा कि हमें भी हमेशा अपने माता-पिता का आज्ञाकारी रहना चाहिए और उनकी सेवा करनी चाहिए। जो लोग अपने माता पिता का आशीर्वाद लेकर दिन की शुरुआत करते हैं, उन पर भगवान की कृपा बनी रहती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इंसान को भगवान राम के नाम के लिए भी समय निकालना चाहिए और जो लोग भगवान के नाम का जाप करते हैं भगवान हमेशा उन्की साहयाता करते है।
सरपंच सरदार ओंकार सिंह ने कहा कि पंचायत के शहीदों की याद में हर वर्ष गांव में श्री राम कथा सप्ताह का आयोजन किया जाता है। उन्होंने कहा कि 25 दिसंबर को शुरू हुआ श्री भागवत कथा सप्ताह का समापन 2 जनवरी को होगा। इस मौके पर चेयरमैन गिरधारी लाल, वचन लाल ओमप्रकाश सहित अन्य ग्रामीण भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें