फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराजा शूर सिंह सैनी की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
अरनिया। ऑल जम्मू कश्मीर सैनी बिरादरी की तरफ से सैनी सभा में सोमवार को कार्यक्रम का आयोजन कर महाराजा शूर सिंह सैनी की जयंती मनाई गई। सभा की तरफ से सुबह हवन यज्ञ हुआ और बिरादरी के सदस्यों ने महाराजा के चित्र पर फूल मालाएं अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

इस दौरान झंडा चढ़ाने की रस्म भी अदा की गई। इस अवसर पर सरपंच गुरदीप सिंह सैनी ने कहा कि बिरादरी की बेहतरी के लिए हम सब को एकजुट होकर कार्य करने की जरूरत है। कुछ ऐसे कार्यक्रम बनाने की जरूरत है जिससे बिरादरी के जरूरतमंद लोगों की मदद की जा सके। विद्यार्थियों को आगे बढ़ने का मौका मिल सके। उन्होंने कहा कि बिरादरी की तरफ से हर 3 माह बाद बैठक का आयोजन किया जाना चाहिए, जिसमें बिरादरी को आगे ले जाने को लेकर चर्चा होनी चाहिए।
सभा के चेयरमैन पूर्व आईजी डॉ. कमल सैनी ने सभी लोगों के सुझाव सुने और कहा कि इन सभी सुझावों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। इस मौके पर महासचिव यशपाल सिंह सैनी, डॉ. ओंकार सिंह सैनी, सरपंच विजय सिंह सैनी, प्रीतम सिंह सैनी, रवि सिंह सैनी सहित काफी संख्या में सभा के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें