फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूली वच्चो ने वेस्ट मेटेरियल से बनाए अनेक प्रकार की उपयोगी वस्तुएं

विज्ञापन
सांबा कस्बा के किले मे आजादी का अमृत महोत्सब मे कार्यक्रम में प्रतिभागीयो के साथ पार्षद्व - फोटो : SAMBA
विज्ञापन
आरएस पुरा। कस्बे के देवी द्वारा मंदिर में नगर पालिका अध्यक्ष सतपाल पप्पी की अध्यक्षता में शुक्रवार को आजादी महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत स्कूली बच्चों द्वारा वेस्ट मैटेरियल से अनेक प्रकार की बनाई वस्तुओं की प्रदर्शनी लगाई गई। कार्यक्रम में एसडीएम रामलाल शर्मा मुख्य अतिथि व थाना प्रभारी जयपाल शर्मा विशेष अतिथि के तौर पर मौजूद थे।
विज्ञापन

इस दौरान विभिन्न स्कूलों के बच्चों द्वारा लगाई प्रदर्शनी का देखने के साथ कूड़े करकट में वेस्ट समान की कई प्रकार की अलग-अलग वेस्ट मैटेरियल से होम डेकोरेशन सहित बनाई अनेक वस्तुओं को देखा। एसडीएम ने कहा कि नगर पालिका की ओर से देश की आजादी के 75 वें वर्ष में आजादी महोत्सव पर नगर पालिका की कस्बे के बाजार व अन्य वार्डों में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इसका मकसद लोगों को जागरूक करना है।
अध्यक्ष सतपाल पप्पी, ईओ सुभाष चंद्र, रोहित कुमार ने कहा कि जिस प्रकार बच्चो ने वेस्ट मैटेरियल से अनेक वस्तुएं बनाईं, उसी प्रकार उन्हें अपने घर व गांव में बेहतर सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए सहयोग करने के साथ दूसरे लोगों को भी जागरूक करने के लिए कहा। कार्यक्रम में सरकारी ब्वॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल के एनसीसी कैडेट्स भी मौजूद रहे। वेस्ट मैटेरियल से बनाए अनेक प्रकार की वस्तुओं पर नगर पालिका की ओर से प्रमाणपत्र भेंट किए गए। इस दौरान प्रधानाचार्य अजय शर्मा, धर्मपाल शर्मा कई वार्डों के पार्षद व कई गणमान्य लोग भी मौजूद थे।
विज्ञापन

सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने की ली शपथ
बिश्नाह। आजादी का अमृत महोत्सव माह के चलते शुक्रवार को म्यूनिसिपल कमेटी कार्यालय में पहले परिवार से फिर मोहल्ले से फिर गांव में कार्यस्थल के लिए सफाई दुरुस्त रखने की शपथ ली गई। इस दौरान अभियान को कस्बे में भी जारी रखने का आह्वान किया। कमेटी अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने बताया कि आज हमने एक कार्यक्रम रखा। इस पर पहले हमने अपने परिवार, अपने साथियों और अपने साथ काम करने वाले कर्मचारियों के साथ शपथ ली कि सबसे पहले हम लोग आगे आएंगे और भी लोगों को इसके लिए प्रेरित करेंगे। हम अब गीले कूड़े सूखे कूड़े का अलग-अलग निस्तारण करेंगे। इसकी आज हमने शुरुआत कर दी है॥
इस मौके पर उपाध्यक्ष रमेश चंद्र, पार्षद कुलबीर सिंह, अजय नंदा आदि मौजूद रहे। संवाद
वेस्ट आफ आर्ट कंप्टीशन में तमन्ना शर्मा प्रथम
बिश्नाह। आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर म्यूनिसिपल कमेटी की तरफ वेस्ट आफ आर्ट कंप्टीशन में तमन्ना शर्मा प्रथम स्थान पर रहीं। उन्होंने घर में इस्तेमाल हो चुकी चीजों से बनाई गई कलाकृतियों को दर्शाया। वार्ड के लोगों को स्वच्छता के लिए जागरूक भी किया। कमेटी अध्यक्ष राजन शर्मा ने उन्हें 10 हजार रुपये इनाम के तौर पर दिए। तमन्ना शर्मा इससे पहले कौन बनेगा करोड़पति में भी एक लाख रुपये का इनाम जीत चुकी हैं। तमन्ना शर्मा ने सभी लोगों से स्वच्छता के लिए घर परिवार वार्ड और अपने शहर से सफाई व्यवस्था की शपथ लेने का भी आह्वान किया।
पार्षदों ने हिंदी, डोगरी गीत से बांध समां
नगर परिषद ने आजादी के अमृत महोत्सव पर किया कार्यक्रम
सांबा। कस्बे के किले में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम (स्वच्छ भारत मिशन) के तहत कला प्रदर्शनियों का आयोजन किया गया। नगर परिषद अध्यक्ष पवन कोहली की देखरेख में किए गए कार्यक्रम में अपशिष्ट उद्यमी का सम्मान समारोह किया। इसमें बच्चों ने वेेस्ट कचरे का सामान बनाया।
कार्यक्रम के दौरान पार्षद महेश्वर राज ने है प्रीत जहां की रीत सदा... गीत गाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। बाद में पार्षद इंदु जमवाल, सुदेश कुमारी ने भी डोगरी गीत गाकर सभी का मनोरंजन किया। कलाकारों ने डोगरी गीतों से समा बांधा, लघु नाटक का मंचन भी किया गया। वेस्ट कचरे के सामान का घर बनाने वाली प्रिया को प्रथम पुरस्कार में पांच हजार रुपये का इनाम दिया गया। दूसरे स्थान पर रहे दुशंत कोहली को तीन हजार और पराल को तीसरा स्थान पर आने पर दो हजार रुपये इनाम दिया गया।
इस अवसर पर पवन कोहली, कुमेर सिंह, पार्षद विनोद सिंह, संजय पाधा, इंदु जमवाल, रजनी संब्याल, रवि खजूरिया, पार्षद माहेशवर राज, सीमा अंबा, अंतराल, सीइओ संतोष कोतवाल आदि उपस्थित रहे।
सामोआ में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया
ज्यौड़ियां। छंब विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक सामोआ में भारत की स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को आजादी का अमृत महोत्सव के तहत स्वच्छता कार्यक्रम की शुरुआत बीडीओ सुमीत सिंह की अध्यक्षता में की गई। इस मौके पर भाजयुमो के जिला महामंत्री सुरेश शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। स्वच्छता कार्यक्रम 31 अक्तूबर तक चलेगा।
ब्लाक में स्वच्छता का यह कार्यक्रम 2 अक्तूबर को हर गांव, हर पंचायत में मनाया जाएगा। इस मौके पर सभी ने संकल्प लिया। सुमीत सिंह ने कहा कि इस कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर हिसा लें और गांव के साथ-साथ देश को स्वच्छ रखने में सहयोग दें। इस मौके पर एसओ कुलदीप राज, पंच चंचला देवी, पंच रवि कुमार, पंच अशोक कुमार अश्वनी कुमार, देव राज, सतपाल, अनिल कुमार बचन लाल, शाम लाल और सामोआ ब्लॉक के अन्य लोग उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें