फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोपोर: फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन, डेल्टा फोर्स बनी विजेता, लोगों ने जताया सेना का आभार

Fri, 01 Oct 2021 11:24 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

आयोजकों ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से नवोदित खिलाड़ियों को अपने कौशल का प्रदर्शन करने और उच्च स्तर के लिए चयनित होने का मौका मिलता है।
विज्ञापन
फुटबॉल टूर्नामेंट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उप्लोना राष्ट्रीय राइफल्स बटालियन द्वारा कश्मीर के सोपोर में मुख्यालय-10 सेक्टर राष्ट्रीय राइफल्स के तत्वावधान में 15-30 सितंबर तक फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया।  फाइनल मैच निंगली एफसी और डेल्टा फोर्स के बीच अंबरपोरा मैदान में खेला गया। इस अवसर पर डेल्टा फोर्स को टूर्नामेंट के विजेता के रूप में ताज पहनाया गया। कामरान अहमद को टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।

विज्ञापन


आयोजकों ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से नवोदित खिलाड़ियों को अपने कौशल का प्रदर्शन करने और उच्च स्तर के लिए चयनित होने का मौका मिलता है। उल्लेखनीय है कि इस वर्ष के आयोजन की थीम 'ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई' थी। लोगों ने कार्यक्रम के आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि खेल आयोजन युवाओं को समाज की बुराइयों से दूर रहने में मदद करते हैं। साथ ही ऊर्जा को सही दिशा में लगाने में मदद करते हैं।
यह भी पढ़ें- आतंकी बाबर बोला: कश्मीर के बारे में झूठ फैला रहा पाकिस्तान, भारतीय सेना बहुत अच्छी है, मां को बताना चाहता हूं कि...    
विज्ञापन


इस आयोजन में क्षेत्र की कई जानी मानी हस्तियां, युवा समिति के सदस्य, क्षेत्र के खेल समिति के सदस्य और आसपास के गांवों के सरपंच उपस्थिति रहे। कार्यक्रम के संचालन में क्षेत्र के लोगों ने उत्साह और समर्थन दिखाया। इस आयोजन को युवाओं से भारी प्रतिक्रिया मिली। आयोजकों ने कहा कि युवाओं को अपने साथ जोड़ने के इस तरह के प्रयासों से कश्मीर के भविष्य के व्यापक हित में अच्छा लाभ मिलता है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें