परमवीर चक्र विजेता कै वाना सिंह व अन्या ध्वजरोहन करते हुए
- फोटो : RSPURA
आरएस पुरा। देश अन्य हिस्सों की तरह आरएस पुरा में स्वतंत्रता दिवस जोश और उमंग के साथ मनाया गया। परमवीर चक्र विजेता कै. बाना सिंह ने ध्वज फहराया। भाजपा राष्ट्रीय सचिव डॉ. नरेंद्र सिंह रैना की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
बाना सिंह ने कहा कि आजादी हासिल करने के लिए देश के असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों ने अपनी जान कुर्बान की है। जिन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता। एसपी हेडक्वार्टर रमनीश गुप्ता, एसडीपीओ शब्बीर अहमद खान, थाना प्रभारी जयपाल शर्मा, भाजपा नेता बृजेश्वर सिंह राणा, बाजार एसोसिएशन के प्रधान सचिन चोपड़ा, बीडीसी चेयरमैन दलीप कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।
सीमावर्ती गांव घराना में सरपंच सरदार गुरदयाल सिंह मजोत्रा ने ध्वजारोहण करते हुए पर्व की खुशियां साझा कीं। भाजपा आरएस पुरा के प्रवक्ता एवं इंचार्ज राष्ट्रीय संपर्क अभियान राकेश पंत ने गांव स्लैड में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर चंद्र उदय सिंह, तीरथ राम, शिवम शर्मा, विशाल नरगोतरा, अभी शर्मा, अखिल शर्मा, सुनील कुमार, पंच प्रवीण माढ़ी, दीक्षित वर्मा आदि मौजूद थे।