जम्मू। एकसाथ रंगमंडल ने मंडे नुक्कड़ नाटक सीरीज के तहत सोच बदलो नाटक का मंचन लक्ष्मीनगर (सरवाल) में हुआ। विजय मल्ला द्वारा निर्देशित नाटक में कलाकारों ने कला का प्रदर्शन कर सफलता के लिए सोच बदलने का संदेश दिया।
कलाकारों ने बताया कि बेहतर भविष्य के लिए हमें अपना माइंडसेट और व्यवहार बदलना होगा। नकारात्मक सोच से बचना चाहिए, जिससे बेहतर भविष्य के प्रति प्रेरित होंगे। नुक्कड़ नाटक में दर्शाया कि शामू एक कॉलेज का छात्र है, जो बिना योजना के पढ़ाई के बारे में सोच रहा है। उसने पढ़ाई के बारे में नकारात्मक विचार विकसित किए हैं। वह कॉलेज में एक औसत छात्र है, जो मुश्किल से पास अंक प्राप्त कर रहा है। हालांकि वह खेलों और सांस्कृतिक गतिविधियों में काफी अच्छा है। कॉलेज में दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा में औसत अंक से पास होता है, जिससे वह परेशान हो जाता है। इस बात को उसका दादा जान लेता है, वह अपनी चिंता बताता है। वह उसे नकारात्मक सोच को बदल कर खेलों में अधिक ध्यान देने को कहता है। ब्यूरो