फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिट्रीट सेरेमनी

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। कोविड की तीसरी लहर के धीमा पड़ने के साथ भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुचेतगढ़ स्थित आक्ट्रॉय पोस्ट पर जल्द रिट्रीट सेरेमनी को शुरू करने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए बीएसएफ की ओर से तैयारी की जा रही है। उम्मीद है कि फरवरी के अंत तक इसे बहाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

जनवरी में कोविड संक्रमण का प्रसार बढ़ने पर रिट्रीट सेरेमनी को लोगों के लिए बंद कर दिया गया था। आक्ट्राय पोस्ट अंतरराष्ट्रीय सीमा से बिल्कुल सटी हुई है, जिससे यहां आने वाले लोगों की उत्सुकता और बढ़ जाती है। सुचेतगढ़ और घराना वेटलैंड से जोड़ने के भी प्रयास किए जा रहे हैं।
रिट्रीट सेरेमनी शुरू होने के साथ देशभर के पर्यटकों ने रुझान दिखाया है। लेकिन कोविड की तीसरी लहर के शुरू होने पर सेरेमनी को स्थगित कर दिया गया था। पर्यटन विभाग जम्मू के निदेशक विवेकानंद राय ने कहा कि सुचेतगढ़ में रिट्रीट सेरेमनी दोबारा शुरू करने के लिए बीएसएफ अधिकारियों से चर्चा हुई है। जिसमें जल्द फैसला लिया जाएगा। इसमें लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें