फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिरों में शहर में सुबह सबेरे गूंजे भैरव बाबा के जयकारे

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। मंदिरों का शहर रविवार सुबह से भैरव बाबा की भक्ति में डूब गया। जगह-जगह भैरव बाबा के जयकारे लगाए गए। रविवार को श्रीकाल भैरव जयंती के उपलक्ष्य में प्रभात फेरी के साथ ही बाइक रैली निकाली गई। इसमें शहरवासियों सहित युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इसके साथ ही शहर में पांच दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का आगाज हुआ है।
विज्ञापन

वार्षिक श्री काल भैरव जयंती के उपलक्ष्य में भैरव चौक स्थित श्री भैरव देव मंदिर में पांच दिवसीय कार्यक्रम शुरू हुआ। कार्यक्रम के पहले दिन रविवार को सुबह प्रभात फेरी और सुबह 11 बजे बाइक रैली का आयोजन किया गया। कोविड के कारण इस बार कार्यक्रम को पांच दिवसीय रखा गया है। मंदिर से प्रभात फेरी सुबह छह बजे रवाना हुई, जो शहर के विभिन्न स्थानों से होकर गुजरी। इसके बाद जय भैरव बाबा के जयघोष के साथ मंदिर परिसर से बाइक रैली निकाली गई। जंयती के उपलक्ष्य में मंदिर की विशेष सजावट की गई है। मंदिर के महंत रुमिल शर्मा ने बताया कि श्री काल भैरव को नमन किए बिना सभी प्रार्थनाएं अधूरी हैं। काल भैरव जयंती पर 25 नवंबर को पीरों और फकीरों का भंडारा होगा। 27 नवंबर को पूरी रात भैरव पूजा और 29 को विशाल भंडारा लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें