फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशल विभाग के सभी संस्थानों में मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। कौशल विकास विभाग के शैक्षणिक संस्थानों में स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। सोमवार को उपराज्यपाल के सलाहकार आरआर भटनागर ने स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की समीक्षा की। बैठक में विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. असगर हुसैन सामून, निदेशक कौशल विकास विभाग सुदर्शन कुमार सहित विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

सलाहकार ने सभी अधिकारियों को सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय रहते पूरा करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव के तहत इस बार स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम मनाया जा रहा है। इसमें कोविड एसओपी का सख्ती से पालन करने के लिए कहा। इस दौरान विभाग के प्रमुख सचिव ने कहा कि कार्यक्रम के तहत विभाग के संस्थानों में सफाई अभियान चलाया जाएगा। ब्यूरो
स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर सप्ताहिक कार्यक्रम शुरू
जम्मू। सरकारी महिला कॉलेज गांधीनगर में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर साप्ताहिक कार्यक्रम शुरू हुआ। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसमें ऑनलाइन और ऑफलाइन गतिविधियां होंगी, जिसमें वेबिनार, डिजिटल पोस्ट कार्ड मेकिंग, कविता पाठ, ग्रीटिंग कार्ड बनाना प्रतियोगिता होगी। इस कड़ी में सोमवार को कॉलेज के इतिहास विभाग ने भारत छोड़ो आंदोलन पर वेबिनार आयोजित किया। इसमें एमएएम कॉलेज के इतिहास विभाग के सहायक प्रो. डॉ. रंजोध सिंह ने ऐतिहासिक आंदोलन पर विचार साझा किए। प्रिंसिपल डॉ. संगीता नागरी ने इतिहास विभाग के प्रयासों की सराहना की। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें