जम्मू। द परफॉर्मर ग्रुप ने सोमवार को कवयित्री पद्मश्री पद्मा सचदेव को श्रद्धांजलि दी। जीवन नगर स्थित हृदयदीप आश्रम में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता उर्जा सिंह ने की। कार्यक्रम में लेखक, संगीतकार शामिल हुए।
लेखकों ने डोगरी भाषा में पद्मा सचेदव के योगदान पर अपनी बात रखी। मुख्य अतिथि स्वामी हृदयानंद ने कहा कि पद्मा सचदेव डोगरी भाषा की राजदूत थीं, जिन्होंने डोगरी का परचम देश-विदेश में लहराया। पद्मा जी के कहने पर लता मंगेशकर ने डोगरी भाषा में लिखे गीत को गाया। कार्यक्रम में नीलम भारद्वाज, बसंत वियोगी, मोहिंदर सोनी, विजय मलोहत्रा, ललिता, सीमा डोगरा आदि मौजूद रहे। ब्यूूरो