फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयघोष से शिवमय हुआ संग्रामपुर

विज्ञापन
विज्ञापन
दोमाना। शिव मंदिर संग्रामपुर में सोमवार को आस्था का सैलाब उमड़ा। बम-बम भोले और जय शिव शंकर के जयघोष के साथ श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई। इस दौरान हर कोई महादेव के रंग में रंगा नजर आया।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। यह सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं की कतारें लगी रहीं। भगवान शिव का जाप कर हवन भी किया गया। भोले के भजनों पर भक्त झूमते नजर आए। हवन के बाद मूर्ति स्थापित की गई। इस दौरान भक्तों के लिए भंडारे का आयोजन भी किया गया। तहसीलदार मढ़ रामपाल शर्मा, पूर्व सरपंच अश्वनी शर्मा, अशोक शर्मा, सुखदेव सिंह, परदीप सिंह, रजनीश सिंह, नसीब सिंह, प्रीतम सिंह, ओम प्रकाश, जरनैल सिंह आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें