फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूर्य नमस्कार पर ऑनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन

विज्ञापन
सूर्य नमस्कार का आन-लाइन प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। डिग्री कॉलेज की एनएसएस इकाई ने योग दिवस के उपलक्ष्य में सूर्य नमस्कार पर ऑनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन किया। एनएसएस स्वयंसेवकों, स्टाफ के सदस्यों और छात्रों ने सूर्य नमस्कार प्रतियोगिता में भाग लिया और वीडियो क्लिप साझा किए।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में रिया शर्मा, कोमल देवी, मन्नू शर्मा, मनीषा शर्मा, अंजलि मेहरा, पम्मी देवी, अभिनंदन राजगुरु, राजकुमार सहित अन्य विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे। प्राचार्य प्रो. कुलदीप राज शर्मा ने योगाभ्यास से स्वस्थ जीवन का संदेश फैलाने के लिए स्टाफ के सदस्यों, एनएसएस स्वयंसेवकों और अन्य छात्रों की उत्साहजनक भागीदारी की सराहना की। उन्होंने सूर्य नमस्कार के अभ्यास के लाभों पर भी प्रकाश डाला। स्टाफ के सदस्य डॉ. राकेश भारती, प्रो. नसीब कुमार भगत, डॉ. रिमझिम गुप्ता, डॉ. वंदना राजपूत ने भी प्रतियोगिता में भाग लिया।
योग दिवस में बढ़-चढ़कर भाग लें
विजयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री चंद्र प्रकाश गंगा ने बताया कि मंगलवार को सुबह विजयपुर में योग दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसमें लोग बढ़-चढ़कर भाग ले रहे। उन्होंने बताया कि योग करने से व्यक्ति स्वस्थ रहता है। योग दिवस में बढ़-चढ़कर भाग लें। क्योंकि जीवन स्वस्थ है, तो सब कार्य अच्छे हो सकते हैं। अगर जीवन स्वस्थ नहीं है तो कुछ भी करना मुमकिन हो जाता है। संवाद
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर उत्साह
सांबा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर जिले में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कस्बे के वीरभूमि पार्क, मिनी स्टेडियम, सरकारी व निजी स्कूलों में योग दिवस पर कार्यक्रम होंगे। योगाचार्य एमपी सिंह, पूजा अंदोत्रा आदि योग के टिप्स सिखाएंगे। जिला प्रशासन की ओर से भी योग दिवस पर कई स्कूलों में पहले ही कार्यक्रम शुरू किए गए हैं। कस्बे के ऐतिहासिक किले में सिविल सोसायटी की ओर से 15 दिवस योग शिविर लगाया गया है। संवाद
साढ़े पांच बजे शुरू हो जाएगा योग का पहला आसन
अरनिया। विश्व योग दिवस को लेकर तैयारियां पूरी ली गई हैं, जिसकी पुष्टि भाजपा जिला युवा मोर्चा के अध्यक्ष सोनू पंडित ने की। उन्होंने बताया कि इसके लिए यहां एक पैलेस में बंदोबस्त किए गए हैं, जिसमें करीब 160 योगा मैट्स का बंदोबस्त किया गया है, जिसमें पहला आसन सुंदर सुबह साढ़े पांच बजे शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

इसके अलावा अगर इससे ज्यादा लोग भी जुड़ते हैं तो भी भारतीय योग संस्थान द्वारा अन्य मैट्स भी लाए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें