फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सांसद स्व. मदन लाल को याद किया

विज्ञापन
पानी की छबील लगा कर मदन लाल शर्मा को दी श्रदाँजलि
विज्ञापन
अखनूर। कस्बे के कांग्रेस कार्यालय में पूर्व सांसद एवं कांग्रेस नेता स्वर्गीय मदन लाल शर्मा की 70वीं जयंती पर श्रद्धांजलि पर उन्हें याद किया गया। इस दौरान राहगीरों को ठंडा पानी पिलाया गया। कांग्रेस ब्लॉक प्रधान मदन लाल शर्मा की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पूर्व सांसद द्वारा किए विकास कार्यों और कांग्रेस पार्टी को दिए योगदान पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर मोहन लाल, बलदेव राज, कुष्ण लाल, सरदार बचन सिंह आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन

मीठे पानी की छबील लगाई
ज्यौड़ियां। पूर्व सांसद स्व. मदन लाल शर्मा की 70वीं जयंती पर खौड़ तथा ज्यौड़ियां में शुक्रवार को क्षेत्र के लोगों की तरफ से मीठे पानी की छबील लगाई गई। इस मौके पर नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन देविंद्र सिंह सहित उपस्थित लोगों ने बताया कि स्व. मदन लाल शर्मा हमारे विधानसभा क्षेत्र की शान थे। जिन्होंने छंब विधानसभा क्षेत्र में राजनीति की पौध लगाई।
क्षेत्र के लोगों के दिलों में आज भी मदन लाल शर्मा के लिए जगह है। उन्होंने अपने विधायक तथा संसदीय कार्यकाल के दौरान खौड़ का बहुत ही विकास कराया। उनकी शानदार उपलब्धियों का आज भी लोग गुणगान करते हैं। हम उनके बताए रास्ते पर चल कर सच्ची लगन से चले तो वास्तव ही उनको सच्ची श्रद्धांजलि है। इस मौके पर ओम प्रकाश शर्मा, पंकज सिंह, काका सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें