फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री के दौरे व सुंजवां भुठभेड़ के चलते सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

विज्ञापन
सांबा बाहरी प्रदेशो के न0 वाहनो की जांच करते पुलिस के जवान - फोटो : SAMBA
विज्ञापन
सांबा। जिले के पल्ली में 24 अप्रैल को प्रधानमंत्री के दौरे व सुंजवां में आतंकियों की मुठभेड़ के चलते जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सीमावर्ती क्षेत्रों में बाहरी न. वाले वाहनों की बारीकी से जांच की जा रही है। उनके न. नोट किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

पुलिस के जवान नाके लगा कर वाहनों की जांच कर रहे हैं। सेना की क्यूआरटी के वाहन मार्गों पर दौड़ रहे हैं। किसी भी चुनौती से निपटने के लिए सुरक्षा बल व सेना के जवान तैयार रखे गए हैं। सुरक्षा एजेंसियां भी संदिग्ध लोगों पर नजर रखे हुए है। जम्मू कठुआ हाईवे के साथ-साथ संपर्क मार्गों पर भी पुलिस के जवानों ने नाके लगाए हैं। उधर सुंजवां मुठभेड़ में मारे गए आतंकवादियों के घुसपैठ करने के बारे में डीजीपी दिलबाग सिंह के बयान पर भी सुरक्षा बल सतर्क हो गए हैं। रक्षा सूत्रों के अनुसारकि भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा की निगरानी में जुटे सुरक्षा बल के जवानों को अति सतर्क रहने के निर्देश जारी किए गए हैं। कुल मिला कर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें