फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दसवीं के सरबजीत को मिला प्रथम पुरस्कार

विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा पर प्रतियोगिता के प्रतिभागी को सम्मानित करते अति​थि।
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। खौड़ के एवर ग्रीन पब्लिक हाई स्कूल पलांवाला ने रविवार को शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के साथ अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा पर प्रतियोगिता का आयोजन किया। यह कार्यक्रम विचार मंच की समन्वय समिति की तरफ से आयोजित किया गया है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में 100 से अधिक छात्रों ने भाग लिया। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार भगवत गीता प्रदान की गई। दसवीं कक्षा के सरबजीत को प्रथम पुरस्कार मिला है। उन्होंने डोगरी में विषय लिखा। दसवीं कक्षा की मुस्कान, आठवीं की रिया मन्हास और समीक्षा शर्मा, सातवीं के विशाल शर्मा, अंजलि राजपूत और कोमल चौधरी और छठी कक्षा की सोनाली शर्मा, राशी राजपूत और अमित कुमार को पुरस्कार मिला है। डॉक्टर कर्ण सिंह की तरफ से मोटिवेशनल स्पीच, चरित्र निर्माण और व्यक्तित्व विकास शिक्षा संस्कृति को लेकर भाषण दिया गया। उनके भाषण से उत्थान न्यास के छात्र प्रेरित हुए।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे जगदेव सिंह भाऊ ने छात्रों को भगवत गीता के महत्व के बारे में बताया। सरपंच गीता देवी ने कहा कि सफल होने के टिप्स देते हुए बहुमूल्य जानकारी दी। प्रधानाचार्य ने सभी का धन्यवाद किया। यह पूरा कार्यक्रम प्रोफेसर डॉ. कर्ण सिंह की देखरेख में आयोजित किया गया है। कार्यक्रम के दौरान बलबीर सिंह, सवर्ण सिंह आदि मौजूद रहे। अध्यापक कुलदीप सिंह ने स्वागत भाषण दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें