ज्यौड़ियां। पंचायत भलबाल ब्राह्मणा के गांव कंगर के सपूत शहीद जोगिंदर कुमार गुटकार पुत्र स्वर्गीय बिहारी लाल गुटकार को बुधवार को उनके शहीदी दिवस पर याद किया गया। इस दौरान अखनूर- सेलॉवाली मुख्य मार्ग पर गांव जड़ के पास बने शहीद स्मारक स्थान पर परिवार वालों की तरफ से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बीएसएफ की 46 वीं बटालियन के जवानों तथा अधिकारियों ने श्रद्धांजलि दी।
इस मौके पर इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह चौधरी, सुनील कुमार, सम्राट अशोक भगत, सचिन भगत, पूर्व सरपंच गुलु भगत आदि उपस्थित रहे। हम बता दें कि शहीद जोगिंदर कुमार गुटकार बीएसएफ की 22 वीं बटालियन में तैनात थे। वर्ष 1999 में श्रीनगर के बादामीबाग क्षेत्र में आतंकवादियों से लोहा लेते हुए वह शहीद हो गए। संवाद