फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधमपुर बम कांड के एक आरोपी ने ये कर दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक को आग लगाने के प्रयास व दो लोगों के झुलसने के मामले में एक आरोपी काका ने सरेंडर कर दिया। वहीं, इस मामले में अन्य चार फरार चार आरोपियों की भी तलाश जारी है। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सभी आरोपी जल्द ही पुलिस के कब्जे में होंगे और केस पूरा करके इसका चालान कोर्ट में पेश कर दिया जाएगा। उधर, पुलिस ने पकड़े गए पांचों आरोपियों का पुराना रिकार्ड खंगाला।

काका को छोड़कर अन्य किसी का कोई भी रिकार्ड नहीं निकला। इन आरोपियों में से तीन नाबालिग बताए जा रहे हैं। जबकि दो बालिग हैं।

 इन तीन आरोपियों का केस जूविनायल कोर्ट में चलाया जा सकता है। सूत्रों के अनुसार पुराने रिकार्ड के आधार पर इन आरोपियों के खिलाफ पीएसए लगाने की भी प्रशासन तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन

तो लगाया जाएगा पीएसए

प्रशासन पर सरकार का पूरा दबाव है कि वह इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे और पीएसए लगाया जाए। हालांकि नगर वारासयों ने स्वास्थ्स मंत्री चौ लाल सिंह, डीसी उधमपुर डा शाहिद इकबाल चौधरी ने पीएसए लगने की कार्रवाई को अनुचित ठहराया था। 

दंगा व लोगों की भावनाओं को भड़काने के लिए इंजीनियर रशीद के खिलाफ कारवाई की मांग की गई।  फिलहाल प्रशासन पीएसए के लिए रिकार्ड तैयार कर रहा है।

वहीं, शिव नगर मोहल्ले में लोगों की बैठकें जारी हैं। जिन युवकों के नाम एफआईआर में दर्ज हैं। उन युवकों के अभिभावक कोर्ट में वकीलों के पास जा रहे है।

ताकि जमानत की कार्रवाई को आगे बढ़ाया जा सके और कोर्ट में अर्जी पेश की जाए।  वहीं, आग में झुलसने दोनों घायलों की हालत खतरें से बाहर बताई जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें