प्यार में हुए 'पाप' ने कॉलेज में पढ़ने वाली युवती की जिंदगी कैसे छीन ली, कैसे मिली उसे दर्दनाक मौत। ये दर्दनाक वाकया है। हरियाणा के पिंजौर में जब रविवार रात पुलिस ने बिटना रोड पर पशु अस्पताल के पास एंबुलेंस से एक युवती का शव बरामद किया। जांच में सामने आया कि युवती की मौत कर्णपुर में एक क्लीनिक में गर्भपात के समय हुई है। युवती 5 माह की गर्भवती थी।
पुलिस को रविवार रात सूचना मिली कि बिटना रोड पर पशु अस्पताल के पास एंबुलेंस में एक युवती की डैड बॉडी रखी है। इसके बाद एसएचओ पिंजौर महिंद्र सिंह, एएसआई जिले सिंह, एचसी प्रदीप कुमार, एचसी सतीश कुमार मौके पर पहुंचे, जहां एंबुलेंस से शव बरामद किया।
शिकायतकर्ता शिमला निवासी युवती के पिता ने बताया कि वह छोटा शिमला में किराए के मकान में परिवार सहित रह रहे हैं। उनकी 21 वर्षीय सबसे छोटी बेटी बीए फाइनल में संजौली (शिमला) के डिग्री कॉलेज में पढ़ रही थी। बीते शनिवार को वह कॉलेज गई, लेकिन वापस घर नहीं लौटी।