फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू: घर बनाने की चाहत ने बना दिया चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
घर बनाने की चाहत ने एक युवक को चोर बना दिया। अपने मालिकों से उसे दगा करना पड़ा। हालांकि उसने पहले ही मालिकों के आगे फरियाद रख दी थी कि उसका वेतन बढ़ाया जाए, लेकिन वेतन न बढ़ने से दुखी युवक ने चोरी कर डाली।
विज्ञापन


युवक के पकड़े जाने से पुलिस ने सरसों तेल कारोबारी के गोदाम में हुई लाखों रुपये की चोरी का मामला भी सुलझा लिया। आरोप है कि रविवार देर रात युवक ने गोदाम में घुसकर छह लाख दस हजार रुपये चुरा लिए थे।

रविवार को कनक मंडी में पुलिस को अतुल महाजन ने शिकायत दी थी कि उनके गोदाम से छह लाख रुपये चोरी हो गए। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। गोदाम में काम करने वाले लोगों से पुलिस ने पूछताछ की और संदिग्ध गतिविधियों में पाए गए बचन लाल को पकड़ लिया।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

ऐसे सुलझा छह लाख की चोरी का मामला सुलझा

जब पूछताछ की तो उसने बताया कि उसी ने चोरी की है। बचन ने पुलिस को बताया कि उसका वेतन छह हजार रुपये है। दो महीने पहले उसने मालिकों से कहा था कि उसका वेतन नौ हजार कर दिया जाए, लेकिन उसकी बात नहीं मानी गई।

उसे जानकारी थी कि गोदाम में पैसा कहां रखा जाता है। रविवार को छुट्टी के बाद वह रात को आया और छह लाख चोरी कर लिए। उसने सोचा कि इन पैसों से अपना घर बना लेगा। किसी को शक न हो, इसलिए बचन दूसरे ही दिन काम पर भी आ गया।

लेकिन संदिग्ध गतिविधियों की वजह से पकड़ा गया। डीएसपी परबीत सिंह और एसएचओ सिटी पुलिस शक्ति शर्मा वाली टीम ने आरोपी को अखनूर के पंजग्राई से पकड़ा। वह वहां का रहने वाला है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें