फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने गन शॉप और बेकरी में की सेंधमारी

Mon, 29 Feb 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के गाडीगढ़ इलाके में चोरों ने शनिवार रात को गन शाप और बेकरी में सेंध लगा दी। हैरानी की बात तो यह है कि दुकानें मेन रोड पर हैं। जहां दिन-रात आवाजाही रहती है और पुलिस की रात को गश्त भी रहती है।
विज्ञापन


पुलिस की गश्त के बीच मेन सड़क पर एक रात में तीन चोरियां होने से सब हैरान हैं। माना जा रहा है कि पुलिस की गश्त पार्टी पर भी कार्रवाई की तैयारी है। गन शाप से 12 बोर की गन और कुछ राउंद चोरी होने की सूचना है।

जानकारी के अनुसार रैना गन हाउस की मालिक बिमला रैना ने पुलिस को बताया कि उनकी दुकान से एक गन और कुछ राउंद चोरी हुए हैं। वहीं बेकरी चलाने वाले राजू ने पुलिस को बताया कि उसकी दुकान से नकदी चोरी हुई है। गन शाप में आठ 12 बोर और एयरगन पड़ी हुई थी।
विज्ञापन


सुबह साढ़े पांच बजे जब राजू अपनी दुकान पर पहुंचा तो ताले टूटे देख समझ गया कि चोरों ने सेंध लगा दी है। इसके बाद उसने गाडीगढ़ पुलिस चौकी में इसकी शिकायत की। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने एफएसएल की मदद से जांच के नमूने जुटाए।

एसडीपीओ गांधी नगर सचिन गुप्ता का कहना है कि गन शाप का लाइसेंस भी वर्ष 2015 में एक्सपायर हो चुका है। दुकान के मालिक का कहना है कि वह दुकान की सफाई करके उसे बंद कर देते थे।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस की गश्त पार्टी पर भी कार्रवाई से इंकार नहीं किया गया है। बताते चलें कि रेलवे स्टेशन की मंगल मार्केट से भी गन चोरी का केस सामने आया था। सतवारी में भी ऐसा केस सामने आया था।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें