बुधवार को जम्मू यूनिवर्सिटी के लॉ विभाग के विद्यार्थियों के बीच कहासुनी हो गई। इससे विभाग का वातावरण बदल गया। इस बीच छात्रों के एक ग्रुप ने नोटिस बोर्ड को गुस्से में गिरा दिया। इससे नोटिस बोर्ड के शीशे टूट गए।
जानकारी के मुताबिक लॉ विभाग में सीनियर व जूनियर छात्रों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इससे परिसर में शोरगुल मचता रहा। इस घटना के बारे में जब डीन, स्टूडेंट वेलफेयर डिपार्टमेंट प्रो. पंकज श्रीवास्तव को जानकारी मिली तो मौके पर पहुंचे तथा स्थिति से अवगत हुए।
लॉ विभाग के एचओडी प्रो. कुलवंत सिंह का कहना है कि विद्यार्थियों के बीच हुए मसले को सुलझा लिया गया है। नोटिस बोर्ड के शीशे टूटने पर विद्यार्थियों ने गलती मानी। वहीं, इसे ठीक कराने को भी कहा गया है।