फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिट एंड रन मामले की गुत्थी सुलझी

Mon, 25 Aug 2014 10:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर के चर्चित हिट एंड रन केस को सुलझा लिया गया है। मामले में सूमो ड्राईवर आरोपी पाया गया है। मृतका की सहेलियों ने पुलिस द्वारा कराई गई परेड में आरोपी की शिनाख्त की है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि घटना में प्रयुक्त टाटा सूमो को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


बीते साल एक सड़क हादसे में 16 सितंबर के दिन अज्ञात वाहन ने एक छात्रा खुशबू को बटवारा स्थान पर कुचल दिया था। घटना के बाद आरोपी चालक ने घायल छात्रा को जेवीसी अस्पताल पहुंचाया था, लेकिन घायल की गंभीर हालत को देखते हुए चालक अस्पताल से फरार हो गया।

इस जल्दबाजी में सूमो का नंबर नोट नहीं किया जा सका, जिसके चलते पुलिस को आरोपी वाहन चालक को ढूंढ पाने में काफी दिक्कतें पेश आई और समय लगा। बाद में घायल युवती ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। उसके बाद पुलिस थाने पारिमपोरा में मामला दर्ज करके पुलिस ने कसूरवार वाहन चालक की खोज शुरू कर दी।
विज्ञापन


पुलिस ने असली मुजरिम तक पहुंचने के लिए कड़ी मशक्कत की और इसके लिए कई सूमो चालकों को थाने बुलाकर उनसे पूछताछ भी की। आखिरकार पुलिस उस वाहन का पता लगाने में सफल रही, जिसने लड़की को कुचला था। उसका पंजीकृत नंबर जेके15-3017 निकला और उसी आधार पर पुलिस उस ड्राइवर तक पहुंचने में सफल रही, जो घटना के समय वाहन चला रहा था।

पुलिस ने उसकी पहचान बांडीपोरा के रहने वाले शकील अहमद के रूप में की है। उसको हिरासत में लेने के बाद सोमवार को पारिमपोरा पुलिस थाने में मध्य श्रीनगर के तहसीलदार के सामने शिनाख्त परेड हुई, जिसेे मृतका की सहेलियों ने तुरंत पहचान लिया। चालक ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है और पुलिस ने उसके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें