फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब शरारती तत्वों से निपटेगी क्विक रिएक्शन टीम

Wed, 29 Oct 2014 10:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ ही पुलिस प्रशासन भी सक्रिय हो गया है। पुलिस चुनाव से पहले ही शरारती तत्वों के खिलाफ शिकंजा कसेगी। डीआईजी (जम्मू-कठुआ रेंज) शकील बेग के अनुसार जहां पुलिस नाकों को बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन


वहीं चुनाव के दौरान अप्रिय घटना फैलाने वालों से निपटने के लिए क्विक रिएक्शन टीम लगाई जाएगी। डीआईजी ने कहा कि स्वच्छ और शांतिपूर्ण मतदान करवाना पुलिस प्रशासन का मुख्य उद्देश्य है। इसके लिए बाकायदा निर्देश जारी किए गए हैं।

डीआईजी ने कहा कि भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा और एलओसी पर सेना और बीएसएफ को भी हाई अलर्ट पर रखा गया है। सुरक्षा एजेंसियां भी पैनी नजर रखे हैं। उन्होंने माना कि पूर्व में आतंकी वारदात को अंजाम देने की कोशिश करते रहे हैं, लेकिन चुनाव के दौरान ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। इसके लिए खास सतर्कता बरती जा रही है। चुनाव के दौरान सीमांत इलाकों से आने वाले वाहनों की खास जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें