फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोल्ड ड्रिंक की बोतल से खुद का पेट फाड़ डाला

Sat, 18 Jul 2015 08:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
कोल्ड ड्रिंक की बोतल से अपना पेट फाड़ने वाले युवक की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। जीएमसी में उसका इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक उसके परिवार वालों का अभी तक कोई पता नहीं चल पा रहा है, लेकिन उसके साथी उसके साथ हैं।
विज्ञापन


पुलिस जयपुर, गुड़ी बंगाल निवासी युवक अर्जुन (27) का हालचाल जानने के लिए अस्पताल गई थी, जहां वह अभी ब्यान देने के काबिल नहीं है। शुक्रवार देर तक अर्जुन को आपरेशन थियेटर में रखा गया था।

डाक्टरों के मुताबिक आंतें कट जाने की वजह से हालत काफी गंभीर बनी हुई है। गौरतलब है कि शुक्रवार को अर्जुन, जो कि मानसिक रोगी बताया जा रहा है।

उसने बस स्टैंड में चाय की दुकान पर कोल्ड ड्रिंक की बोतल तोड़कर अपने पेट में घोंप ली थी, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई थी। मानसिक रोगी होने के चलते फिलहाल उसके खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें