फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधार शिविर में सूचना कर्मचारी को पुलिस अधिकारी ने पीटा 

Mon, 18 Jul 2016 12:05 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
भगवती स्थित अमरनाथ यात्री बेस कैंप में जन सूचना केंद्र में नियुक्त एक कर्मचारी को सुरक्षा के लिए तैनात पुलिस अधिकारी ने पीट दिया।  मामले के अनुसार दोपहर के समय पुलिस विभाग के एक एसपी बेस कैंप में सुरक्षा के लिए तैनात हैं। 
विज्ञापन


सुरक्षा लिहाज से बेस कैंप में सभी नाकों को मुस्तैद किया गया है। श्रद्धालुओं को सूचना मुहैया कराने के लिए राज्य सूचना विभाग ने भी अपना विशेष काउंटर स्थापित किया है। इस काउंटर में सभी श्रद्धालुओं को सूचना दी जा रही थी। 

अचानक कुछ श्रद्धालु सूचना केंद्र में घुसे और माइक पर अपने तरीके  से एनाउंसमेंट शुरू कर दी। इस एनाउसमेंट को सुनकर पुलिस अधिकारी जीएल शर्मा मौके पर पहुंचेे। सूचना केंद्र में तैनात सूचना अधिकारी को थप्पड़ रसीद कर दिए। 
विज्ञापन


इसकी जानकारी सूचना विभाग के कर्मचारी ने आला अधिकारी को दी। मंडलायुक्त के समक्ष लिखित शिकायत पेश की। इस मामले में सूचना विभाग के संयुक्त सचिव टीआर शर्मा ने कहा कि उनके पास ऐसी कोई भी सूचना नहीं है और कोई जानकारी मिलेगी तो उसकी छानबीन करेंगे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें