फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखने के बहाने उड़ा दी सोने की चेन

Sun, 24 Apr 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
बेखौफ हुए चोर - फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन
सतवारी इलाके में एक सुनार की दुकान से दिनदहाड़े दो लड़के सोने की चेन लेकर भाग गए। अब तक चेन लेकर भागे युवकों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन


पीड़ित सुनार ने सतवारी पुलिस स्टेशन में इसकी शिकायत दर्ज कराई है। पिछले चार दिन में सतवारी इलाके में चोरी की यह दूसरी बड़ी घटना है। जानकारी के अनुसार सतवारी में राज कुमार वर्मा ज्यूलरी शाप है। 

उनका कहना है कि एक युवक उनके पास दिन को करीब 3 बजे आया। उसने सोने की चेन दिखाने को कहा। उसने चेन दिखाई तो युवक ने नए डिजाइन में चेन मांगी। ऐसा बोलते बोलते तीन चेन उसको पांच तोला की दिखा दी। युवक चेन देख रहा था और वह चंद मिनट के लिए पीछे मुड़ा तो युवक दुकान से बाहर भागा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाहर एक सफेद रंग की स्कूटी खड़ी थी। युवक स्कूटी पर बैठा और अन्य युवक उसको लेकर भाग गया। जब तक वह दुकान से बाहर आता और कुछ बोल सकता, तब तक स्कूटी सवार युवक भाग चुके थे। उन्होंने कुछ देर उनके भागने के रूट का पीछा किया, लेकिन कुछ पता नहीं चला। पुलिस के पास इसकी शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी तक कोई पकड़ा नहीं गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें