फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े प्रेमिका को चाकू मारा, मौत

Fri, 14 Nov 2014 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू पुंछ नेशनल हाईवे स्थित कल्लर चटयार क्षेत्र में उस समय दहशत का माहौल बन गया, जब एक प्रेमी ने मेटाडोर में घुसकर प्रेमिका को चाकू से लहूलुहान कर दिया। छात्रा की मौत मौके पर मौत होने के बाद आरोपी ने खुद भी जहर निगल लिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शहर के एसवीएस कालेज में बीए पार्ट दो की छात्रा दीपा शर्मा पुत्री मुकेश शर्मा निवासी कल्लर मेटाडोर (जेके11-2071) से कालेज से वापस घर जा रही थी। उसी मेटाडोर में उसका प्रेमी भी सवार हो गया।

जैसे ही मेटाडोर छात्रा के घर के करीब  पहुंची आरोपी आशीश कुमार ने छात्रा के गले पर चाकू से वार कर दिया। चाकू का वार इतना तेज था कि एक ही चीख में छात्रा ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वारदात के बाद आरोपी मेटाडोर से कूद कर भाग निकला। कुछ दूर जाकर उसने खुद भी जहर निगल लिया। वहीं पुलिस ने थोड़ी देर बाद उसे दबोच लिया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें