फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवर के कमरा खोलते ही चिल्लाने लगी भाभी!

Thu, 13 Nov 2014 10:17 PM IST
अमर उजाला, घाट (चमोली)
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड के चमोलली जिले के एक गांव में मानसिक रूप से कमजोर एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
विज्ञापन


घाट ब्लॉक के लांखी गांव निवासी देवेंद्र सिंह (20) पुत्र पूरण सिंह बुधवार रात नौ बजे खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने के लिए चला गया।

भाभी ने देखा सबसे पहले
बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे तक भी जब देवेंद्र नहीं उठा तो उसकी भाभी मंजू देवी ने उसके कमरे का दरवाजा खोला। कमरे के अंदर देखते ही मंजू के होश उड़ गए। कमरे में देवेंद्र का शव छत की बल्ली से रस्सी के सहारे लटका रहा था।
विज्ञापन


देवेंद्र को लटका देख कर मंजू चिल्लाने लगी, जिसे सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस चौकी घाट को दी।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी प्रेम सिंह नेगी मय फोर्स मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव कब्जे में लेकर पंचनामा किया। चौकी प्रभारी प्रेम सिंह ने बताया कि देवेंद्र मानसिक रूप से कमजोर था। उसने फांसी क्यों लगाई, यह जांच के बाद ही पता लग पाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें