फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथियारों के साथ चार युवक गिरफ्तार

Sun, 27 Mar 2016 11:31 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/आरएस पुरा
विज्ञापन
arrest - फोटो : demo
विज्ञापन
कसबे में चौहाल-टांडा सड़क मार्ग पर पुलिस ने रविवार को दो मोटरसाइकिल पर सवार चार लोगों को हथियारों सहित हिरासत में लिया।
विज्ञापन


आरएस पुरा पुलिस थाने में एसपी हेडक्वार्टर आरसी कोतवाल, एसडीपीओ आरएस पुरा हरजीत सिंह व पुलिस थाना प्रभारी आईपीएस डीएचके ओम प्रकाश ने बताया कि पकडे़ गए चारों युवक किसी घटना को अंजाम देने के लिए जा रहे थे और मिली सूचना के आधार पर नाका लगा इन्हें पकड़ा गया।

इनकी पहचान विक्रमजीत सिंह निवासी बावलेयना सतवारी, गगनदीन सिंह निवासी डिगयान कैंप, परमजीत  सिंह निवासी सियोडा, गगनदीप सिंह निवासी सिंबल मोड़ के रूप में की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पकडे़ गए युवक दो मोटरसाइकिल पर जा रहे थे, जिनकी तलाशी लेने पर एक देशी पिस्टल, एक लोडेड पिस्टल, 11 फायर, एक टोका व एक खोखरी व कई मोबाइल सेट बरामद किए। पूछताछ करने पर इन युवकों ने क्षेत्र में कोई घटना का अंजाम देने के इरादे से आए थे। आरएस पुरा पुलिस थाने में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें