फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के हत्थे चढ़े छोटू गैंगस्टर के चार लोग

Sun, 17 Apr 2016 09:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
अपराधी ग‌िरफ्तार - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
शहर के त्रिकुटा नगर और नानक नगर के इलाके में रविवार को एक बड़ी गैंगवार होने से टल गई। पुलिस ने गैंगवार करने आए एक ग्रुप के चार लोगों को पकड़ लिया। इनमें पंजाब का भी एक गैंगस्टर शामिल है।
विज्ञापन


कुछ महीने पहले हाई कोर्ट में टीना ग्रुप ने छोटू ग्रुप पर गोली चलाई। इसके बाद छोटू ग्रुप गायब हो गया। अब वह टीना ग्रुप पर हमला करने के लिए आए थे, लेकिन पुलिस ने इनको दबोच लिया। दोपहर को सूचना के आधार पर त्रिकुटा नगर की पुलिस ने इन्हें हथियारों के साथ पकड़ा। 

पुलिस ने नानक नगर के हरजीत सिंह उर्फ जंबो, प्रीत नगर के गुरमीत सिंह उर्फ सोनू छोटू, सांबा के एजाज अहमद और पठानकोट के बलबिंदर सिंह को शिवाजी चौक के पास से पकड़ा। वह टीना ग्रुप को निशाना बनाने के लिए आए हुए थे। बताया जाता है कि छोटू ग्रुप ने कांड करने के लिए कुछ दिन पहले किराए पर कमरा लिया हुआ था। वह यहीं पर रह रहे थे।
विज्ञापन


इनके पास से पुलिस तीन देसी कट्टे, तीन टोके, तीन काटरेज, भी बरामद किए हैं। एसपी साउथ शहजाद सलारिया का कहना है कि कुछ महीने पहले हाईकोर्ट के पास टीना ग्रुप ने छोटू पर गोली चलाई थी और इसके बाद से वह फरार हो गया।

छोटू और जंबो ने अन्य दो गैंगस्टरों को अपने साथ मिला लिया और वह टीना ग्रुप की तलाश में थे। वह टीने को मारने के इरादे से बैठे हुए थे। पुलिस ने चारों को दबोच लिया है। शहर के गांधी नगर, गंग्याल, सतवारी सहित कई अन्य थानों में इनके खिलाफ केस दर्ज हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें