फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंखों में मिर्ची डालकर ज्वेलर की दुकान से चेन लूटी

Sun, 17 Apr 2016 09:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन
ताजपुर रोड स्थित प्रेम ज्यूलर्स के मालिक की आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर एक युवक सोने की चेन लूटकर फरार हो गया। जब तक ज्वेलर मालिक कुछ कर पाता, आरोपी बाहर पहले से तैयार खड़े अपने साथी की बाइक पर बैठकर फरार हो गया। पूरी वारदात दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन


शॉप मालिक प्रवीण कुमार ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। थाना डिवीजन सात और चौकी ताजपुर रोड की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि लुटेरा दो दिन पहले भी चेन देखने के बहाने दुकान की रेकी करके गया था। 

दुकान मालिक प्रवीण कुमार ने कहा कि दोपहर को वह दुकान में अकेले ही बैठे थे। इसी दौरान एक युवक आया और उसने चेन देखने की बात कही। उन्होंने युवक को चेन दिखाई। युवक ने चेन को हाथ में पकड़ा और डिजाइन देखने लगा। इसी दौरान युवक ने अपनी जेब से मिर्ची पाउडर निकाला और उनकी आंखों में डालकर बाहर भाग गया। उन्होंने शोर मचा दिया, लेकिन तब तक लुटेरा बाहर पहले से तैयार खड़े अपने साथी के साथ फरार हो गया। 
विज्ञापन


प्रवीण कुमार ने कहा कि दो दिन पहले भी उक्त युवक आया था और चेन देखकर गया था। उस समय युवक ने कहा था कि वह अपनी मां को लाएगा और चेन का डिजाइन पसंद करने के बाद ले जाएगा। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। प्रवीण ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज पुलिस के हवाले कर दी है। जांच अधिकारी का कहना है कि पुलिस लुटेरे का पता लगाने में जुटी हुई है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें