जम्मू के रेलवे स्टेशन पर उस समय हड़कंप मच गया जब प्लेटफार्म पर खड़ी एक ट्रेन में महिला का शव पड़ा मिला। लोगों ने इसकी जानकारी जीआरपी को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
वाकया सुबह साढ़े नौ बजे के करीब का है, जब जम्मू रेलवे स्टेशन पर खड़ी डीएमयू ट्रेन में लोगों ने एक महिला के बेसुध पड़े होने की सूचना जीआरपी को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में पता चला कि महिला की मौत हो चुकी है।
इसके बाद पुलिस ने महिला के शव को जीएमसी की मोर्चरी में रखवा दिया। अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि महिला के साथ कोई और भी सफर कर रहा था या वो अकेली थी। इसके अलावा उसकी मौत कैसे हुई इसकी भी जांच कि जा रही है।