फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे पुल से गिरकर मासूम की मौत

Tue, 23 Sep 2014 10:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला में जतोग-तारादेवी रेलवे ट्रैक पर बने एक पुल से एक नौ साल का लड़का और महिला गिर गई। हादसे में नरेन निवासी जगेढ़ी पोस्ट आफिस पाहल उप तहसील धामी की मौके पर ही मौत हो गई। महिला हेमा देवी निवासी ग्रोवर बिल्डिंग न्यू टुटू घायल हुई हैं।
विज्ञापन


इनका अस्पताल में उपचार चल रहा है। हादसा उस समय हुआ जब सामने से रेलवे कार आ रही थी। इस पर दोनों हड़बड़ाकर पुल से करीब तीस फुट नीचे जा गिरे। रेलवे कार में घायलों को तारादेवी तक लाया गया।

यहां से 108 एंबुलेंस में अस्पताल भेजा। अस्पताल में नरेन को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। नरेन क्रीस्टेन पब्लिक स्कूल टुटू में तीसरी कक्षा में पढ़ता था। सूचना के बाद रेलवे पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


बुझ गया घर का चिराग
पुलिस के मुताबिक, नरेन अपनी मां बीना शर्मा, बहन अदिति और पड़ोसियों के साथ संकट मोचन मंदिर से लौटकर घर जा रहे थे। इसके पिता यशपाल रिज मैदान पर फोटोग्राफरी का काम करते हैं। किराये के भवन में न्यू टुटू में रहते हैं।

रविवार को पड़ोसी के साथ मिलकर मंदिर जाने का कार्यक्रम रखा। शाम करीब पांच बजे घर लौटने के लिए रेलवे ट्रैक का शॉटकट रास्ता अख्तियार किया। इस दौरान बच्चों समेत करीब दस लोग थे। शाम करीब पांच बजकर बीस मिनट पर शिमला की ओर से रेल कार आई। सभी पुल के किनारे खड़े हो गए। जैसे ही पास से रेल कार गुजरी नरेन और हेमा नीचे गिर गए।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें