फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी जोड़े ने जहर निगला, युवक की मौत

Fri, 02 Oct 2015 07:16 PM IST
अमनदीप सिंह/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबाद थाना अंतर्गत गुम्मट के एक होटल में शुक्रवार की सुबह एक प्रेमी जोड़े ने जहर निगल लिया। होटल कर्मियों ने दोनों को उलटियां करते देखा तो पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों को जिप्सी में डाला और जीएमसी लेकर निकले, जहां डाक्टरों ने युवक की मृत लाया घोषित कर दिया। युवती की हालत बहुत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस ने गांव बरथयाल तहसील रामनगर, जिला उधमपुर निवासी कुशल (20) के शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में भेज दिया है। धारा 174 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के मुताबिक युवती अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है। छानबीन में पता चला है कि दोनों एक-दूसरे को पसंद करते थे और शादी करना चाहते थे।

पुलिस के अनुसार 24 सितंबर को दोनों घर से निकले थे। उनके अभिभावकों ने उधमपुर में दोनों के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। एक अक्तूबर को दोनों गुम्मट के एक होटल में रुके। इस दौरान उन्होंने जहर खाने का फैसला किया।
विज्ञापन


दोनों ने एकसाथ जहर निगल लिया। कुछ ही देर में दोनों को उलटियां होना शुरू हो गया। उनके तड़पने की आवाज होटल कर्मियों ने सुनी तो वे कमरा नंबर 26 की ओर भागे। उन्होंने देखा कि दोनों के मुंह से झाग निकल रहा है। उन्होंने इसकी खबर पुलिस को दी।

कटड़ा के होटल में काम करता था युवक पुलिस के मुताबिक युवक की उम्र बीस साल के आसपास है। वह कटड़ा के एक होटल में काम करता था।

रामनगर पुलिस को सूचित करके उसके बारे में जानकारी हासिल की गई है। नवाबाद के एसएचओ केके चलोत्रा के मुताबिक मामले में छानबीन शुरू कर दी गई है। होटल के जिस कमरे में वाकया हुआ है वहां जाकर छानबीन की गई है।

देर रात तक पहुंचे घरवाले
हादसे के बाद दोनों के घरवालों को सूचित कर दिया गया। उधमपुर से बरथयाल दूरदराज पहाड़ी क्षेत्र में है। इसके कारण अभिभावक को आने में काफी वक्त लगा। देर रात तक दोनों के घरवाले अस्पताल पहुंचे। माता-पिता का रो रोकर बुरा हाल था। 
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें