फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू कलह में गला घोंटकर पत्नी को मार डाला

Fri, 02 Oct 2015 07:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नीलोखेड़ी,करनाल(हरियाणा)
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के नीलोखेड़ी के रेलवे स्टेशन एरिया में पति ने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कालेज एवं अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


परिजनों का आरोप है कि आरोपी पति दहेज को लेकर उससे अक्सर मारपीट करता था और परेशान करता था। बुटाना थाना पुलिस ने महिला सीमा की मां रीना की शिकायत पर आरोपी पति विजय के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया। आरोपी पति विजय पुलिस गिरफ्त से बाहर है।

जानकारी के अनुसार स्टेशन एरिया के पीर कॉलोनी के पास एक किराये के मकान में सीमा (25), उसका पति विजय (28) अपने दो बच्चे रणबीर (5) व कृष्ण (10 माह) के साथ रहते हैं। यहीं पर महिला के मायके वाले रहते हैं। गुरुवार देर रात 11 बजे विजय ने सीमा के मायके वालों को कहा कि सीमा बेहोश है।
विज्ञापन


वे उसे तुरंत अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका सीमा के भाई भीम ने बताया कि उसकी बहन सीमा के गले पर निशान थे। उसके पति विजय को जैसे ही अपनी पत्नी के मरने के बारे पता चला तो वह वहां से फरार हो गया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए करनाल भेज दिया है। भीम ने बताया कि उसका परिवार बिहार के पार गांव जिला समस्तीपुर से आकर 20 वर्षों से इसी मकान में किराये पर रह रहा है।

इसकी बहन की शादी बिहार के बनौली गांव जिला बेगुसराय विजय के साथ सात साल पहले इसी मकान में हुई थी। इस बारे में नीलोखेड़ी चौकी इंचार्ज कंवर पाल ने बताया कि दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपी को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें