फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भालू के हमले में महिला की मौत

Sun, 11 Oct 2015 11:56 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में जंगली जानवरों के हमले दिन ब दिन बढ़ते जा रहे हैं। ताजा मामले में चिब्बन परयौत इलाके में भालू के हमले में एक महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन


महिला की मौत के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने दो घंटे तक राष्ट्रीय राजमार्ग बंद कर प्रदर्शन किया। जानकारी के अनुसार नीमा देवी (55) सुबह अपने घर के पास के खेतों में घास काट रही थी।

तभी अचानक एक आदमखोर भालू ने महिला पर हमला कर दिया। जिसमें महिला की मौत हो गई। महिला की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने डोडा-बटोत राष्ट्रीय राजमार्ग बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घंटे तक प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वन विभाग की टीम कुछ दिन गांव में रह कर आदमखोर भालू की तलाश करे।

इसके साथ ही उन्होंने महिला के परिवार वालों के लिए मुआवजे की भी मांग की है। जिला आयुक्त भूपिंद्र कुमार ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाकर प्रदर्शन खत्म करवाया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें