फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाटी में टैंकर चालकों पर हमले जारी, सुरक्षा की मांग कर रही यूनियन

Sun, 18 Sep 2016 12:39 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
टैंकर - फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन
घाटी में टैंकर चालकों पर हमले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। कभी टैंकर पर पथराव, कभी पेट्रोल बम फेंके जाते हैं तो कभी उन पर देशविरोधी नारे लिखकर जम्मू भेजा जा रहा है। ऐसे में आल जेएंडके आयल टैंकर ड्राइवर एंड क्लीनर यूनियन के पदाधिकारियों ने सरकार से मांग की है कि उन्हें सुरक्षा मुहैया करवाई जाए। 
विज्ञापन


यूनियन के महासचिव सुरिंद्र सिंह के मुताबिक चालकों को सुरक्षा मुहैया नहीं करवाई जा रही है। टैंकर मालिक और टैंकर चालक अपनी जिम्मेदारी पर टैंकर ले जा रहे हैं। घाटी में तेल पदार्थों की किल्लत है। उन्हें वहां से लगातार पेट्रोल पंप संचालक फोन पर टैंकर भेजने की मांग कर रहे हैं, जिस कारण वे सोचने को मजबूर हैं। 

सिंह के मुताबिक घाटी में हिंसा को ढाई माह होने को है। अब तक 200 से ज्यादा टैंकर और 100 से ज्यादा चालक और कंडक्टर पथराव या अन्य हमलों में जख्मी हो चुके हैं। बावजूद सरकार अपना सकारात्मक रुख नहीं दिखा पाई है। उन्होंने सप्लाई ठप करने की चेतावनी दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें