पनाघर चकका इलाके मे मवेशी चोरी की घटनाओं को लेकर बीती रात शक के आधार पर लोगों ने वाहन को रोका, जिसमे मवेशी एक पाया गया। इसके बाद लोगो ने जमकर हंगामा किया और पुलिस को सूचित किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वाहन नंबर जेके 08सी-5362 पनाघर से द्रमण की ओर जा रहा था, कि अचानक पनाघर के साथ लगते चकका ईलाके के समीप गुप्त सूचना के आधार पर लोगों ने पशु तस्करी का मामला समझ कर वाहन को रोक कर हंगामा शुरू कर दिया।
इसके साथ ही बसोहली पुलिस को इसकी शिकायत कर दी। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहन समेत चालक को हिरासत में लिया। सूत्रो के अनुसार जांच मे यह सामने आया है कि मकखन हुसैन मवेशी लेकर पनाघर से द्रमण की ओर जा रहा था। बसोहली पुलिस वाहन जब्त कर लिया गया है, और इस मामले की जांच जारी है।3