फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में एक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रामबन। दो विभिन्न सड़क दुर्घटनाओं में एक व्यक्ति की मौत और दो अन्य घायल हो गए। पहली घटना माली गांव-तोगल मार्ग शालगढ़ इलाके में हुई। जिसमें एक कार अनियंत्रित हो कर 200 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे पीएचसी उखराल लाया गया। जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान पंकज सिंह निवासी देशा डोडा के रूप में हुई है। सूत्रों के अनुसा पंकज सिंह अपने ससुराल कोट मली गांव आया हुआ था और वापस घर जाते समय यह हादसा हुआ।
विज्ञापन

दूसरी घटना जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामसू पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाले इंगनी इलाके में हुआ। इसमें एक तेल टैंकर जो श्रीनगर से जम्मू की ओर आ रहा था। वह अनियंत्रित हो कर बिश्लरी नाला में जा गिरा। हादसे में चालक और सहचालक घायल हो गए, जिन्हें पीएचसी रामसू लाया गया। जहां उनका उपचार जारी है। घायलों की पहचान चालक अब्दुल लतीफ और सहचालक मोहम्मद आरिफ निवासी पंपोर (श्रीनगर) के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें