फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में महिला सहित दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। शहर अलग-अलग इलाकों में हुए तीन सड़क हादसों में बुजुर्ग महिला सहित दो की मौत हो गई, जबकि पिता-पुत्री घायल हो गए।
विज्ञापन

वीरवार को बाड़ी ब्राह्मणा के पास एक बाइक सवार को ट्रक ने टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे जीएमसी पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जबकि शहर के सतवारी के पास एक बुजुर्ग महिला को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। उसे गंभीर हालत में लोगों ने जीएमसी पहुंचाया। उपचार के दौरान घायल महिला कुंती देवी ने वीरवार को दम तोड़ दिया। हादसा बुधवार देर शाम को पेश आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरा हादसा शहर के छन्नी इलाके में हुआ। दो कारों की टक्कर में एक कार में सवार पिता-पुत्री घायल हो गए। घायल गौरव और उनकी 11 साल की बेटी रबिया को लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। इनकी हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें