फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुपरफास्ट बस पुल से टकराई, तीन की मौत, 12 जख्मी

Sat, 14 Nov 2015 11:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
नानके चक में शनिवार को एक सुपरफास्ट यात्री बस रेलवे पुल से टकरा गई। इस हादसे में तीन यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 12 लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन


हादसे में गंभीर रूप से जख्मी एक व्यक्ति को जीएमसी जम्मू रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार बिलावर से चली यात्री बस (जेके02एडब्ल्यू 0281) जैसे ही नानके चक हाईवे पर बने रेलवे पुल के निकट पहुंची, सामने से अचानक एक स्कूटर सवार आ गया।

स्कूटर (जेके02एन 2893) को बचाने के प्रयास में यात्री बस के चालक का वाहन पर से नियंत्रण हट गया, जिससे बस रेलवे पुल से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चालक की केबिन में बैठे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 12 अन्य यात्री घायल हो गए।
विज्ञापन


रेलवे पुल से बस के टकराने से बस का अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। सूचना मिलते ही पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।

गंभीर रूप से घायल अनामिका पुत्री अशोक सिंह को फौरी उपचार देकर जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया। मृतकों में मधु देवी पत्नी अशोक सिंह निवासी तालूर सांबा, कृष्ण सिंह और उनकी पत्नी आशा देवी निवासी लडूरा दोमाना शामिल हैं। घायलों में अमरीक सिंह निवासी वार्ड 10 कठुआ, सुमन निवासी मदवाल सांबा, शबिंद्र पुत्र दीनानाथ निवासी झारखंड (वर्तमान में नानके चक), कुलदीप सिंह निवासी पल्ली मोड़ कठुआ, शालू पत्नी कुलदीप राज निवासी नानके चक सांबा, अंकुश पुत्री कुलदीप राज निवासी नानके चक, दिशा पुत्री सुरजीत कुमार निवासी मंडी कैली, सिकंदर राम निवासी झारखंड, अमित कुमार निवासी लंगथ सांबा शामिल हैं।
विज्ञापन


अन्य घायलों को फौरी उपचार देकर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे का शिकार हुई यात्री बस को अपने कब्जे में ले लिया है। मृत महिला मधु का पोस्टमार्टम कर शव परिवार वालों को सौंप दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें