फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता-पुत्र को गोली मारी, हालत गंभीर

Sat, 14 Nov 2015 11:01 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
विज्ञापन
विज्ञापन
मामूली बात पर हमलावरों ने एक युवक को गोली मार दी। पास में खड़ा उसका 6 वर्षीय पुत्र भी गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन दोनों को लेकर जिला अस्पताल आए, जहां हालत गंभीर होने पर डाक्टर ने उन्हें मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। थानाध्यक्ष रजनीश बावू कटियार ने दरोगा अजय कुमार के साथ मिलकर दोनों हमलावरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन


सिरसाकलार थाना क्षेत्र के गांव सरसौर निवासी मनोज तोमर (30) उरई में बिजली विभाग में संविदा कर्मी है। दीपावली के पर्व पर वह अपने गांव सरसौर गया था। शुक्रवार की शाम उसके दरवाजे पर एलटी लाइन के तार लटक रहे थे जिसे वह गांव वालों के साथ मिलकर सही कर रहा था। आरोप है कि तभी गांव के देवेंद्र उर्फ पप्पू चौहान, दीपू चौहान आदि ने अपने दरवाजे के

तार भी ठीक करने के लिए रंगबाजी से कहा तो मनोज ने इसका विरोध किया। इस पर दोनाें घर में रखा तमंचा निकाल लाए और मनोज पर सीधा फायर कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पास में ही उसका पुत्र प्रिंस (6) खेल रहा था। फायर के दौरान छर्रे उसे भी लगे। इससे वह भी गंभीर रूप से लहूलुहान हो गया। फायर की आवाज सुनकर भगदड़ मच
विज्ञापन


गई। परिजन मौके पर आए तो मनोज व उसका पुत्र प्रिंस जमीन पर लहूलुहान पड़े थे। परिजनाें ने पुलिस को सूचना देने के बाद दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से डाक्टर ने उन्हें मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया। गोली कांड की

सूचना पाकर थानाध्यक्ष रजनीश बाबू कटियार दरोगा अजय कुमार के साथ गांव पहुंचे और भाग रहे हमलावर देवेंद्र सिंह उर्फ पप्पू व दीपू को गिरफ्तार कर वारदात में प्रयुक्त तमंचा व कारतूस खोखा आदि बरामद कर लिया। इसके बाद हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया। वारदात के बाद गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें