वर्ष 2015 में आतंकियों ने बड़े आतंकी हमले किए। ऐसे तो सालभर में 192 आतंकी घटनाएं हुईं। इनमें 17 नागरिक, 40 सुरक्षा कर्मी, 105 आतंकी मारे गए।
लेकिन रियासत में 24 बड़े आतंकी हमलों ने सुरक्षाबलों और आम नागरिकों को परेशान किया। इनमें 5 नागरिक, 23 सुरक्षाकर्मी और 64 आतंकी मार गिराए गए।
साल के शुरूआत में ही 15 जनवरी को शोपियां जिले के केलर जंगलों में आतंकी हमला हुआ। इसमें लश्कर और हिज्ब के पांच आतंकी मारे गए। इसके बाद सांबा और कठुआ में सैन्य कैंप और पुलिस थाने पर हमला हुआ।
पांच अगस्त को आतंकियों ने उधमपुर में बीएसएफ कॉनवाय पर हमला किया। 25 नवंबर को टंगधार में सेना के कैंप पर हमला हुआ। इस दौरान दो पाकिस्तानी आतंकियों नावेद और सज्जाद को जिंदा पकड़ने में कामयाबी भी मिली।
2015 के बड़े आतंकी हमले
27 जनवरी, पुलवामा, दो आतंकी मारे गए, दो जवान शहीद
20 मार्च ,कठुआ थाने पर हमला, तीन सुरक्षा कर्मी शहीद, दो आतंकी मारे गए।
21 मार्च, सांबा सैन्य कैंप, दो आतंकी मारे गए
6 अप्रैल, शोपियां तीन जवान शहीद
25 मई, टंगधार में हमला, तीन सुरक्षाबल शहीद, एक आतंकी ढेर
31 मई, टंगधार, एक नागरिक मारा गया, चार आतंकी ढेर
6 जून, एलओसी कुपवाड़ा, तीन आतंकी ढेर
22 जून कुलगाम, एक नागरिक मारा गया, दो आतंकी ढेर
3 जुलाई, एलओसी उड़ी, एक सुरक्षाकर्मी शहीद , पांच आतंकी ढेर
12 जुलाई, एलओसी केरण सेक्टर, तीन आतंकी ढेर
22 जुलाई, एलओसी टंगधार, तीन आतंकी ढेर
5 अगस्त, उधमपुर समरोली, दो जवान शहीद, एक आतंकी ढेर
23 अगस्त, हंदवाड़ा, तीन आतंकी ढेर
27 अगस्त, रफियाबाद, तीन आतंकी ढेर
2 सितंबर, हंदबाड़ा, एक सुरक्षाकर्मी शहीद, तीन आतंकी ढेर
10 सितंबर, हंदबाड़ा, दो सुरक्षा कर्मी शहीद, दो आतंकी मारे गए
14 सितंबर पट्टन, तीन आतंकी मारे गए
18 सितंबर गुरेज सेक्टर, पांच आतंकी ढेर
5 अक्तूबर हंदबाड़ा, चार सुरक्षाकर्मी शहीद
26 अक्तूबर, एक सुरक्षाकर्मी शहीद, दो आतंकी ढेर
23 नवंबर अनंतनाग, तीन आतंकी ढेर
25 नवंबर एलओसी सेना कैंप, एक नागरिक, तीन आतंकी ढेर
3 दिसंबर पुंछ साब्जियां, तीन आतंकी मारे गए
4 दिसंबर, कुपवाड़ा, एक सुरक्षाकर्मी शहीद, दो आतंकी ढेर