जम्मू-कश्मीर पुलिस ने गुरुवार को श्रीनगर में बदामबाड़ी पार्क में 28 मार्च को एक म्यूजिकल इवेंट के दौरान तोड़फोड़ मामले में करीब 20 युवाओं को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बताया कि पर्यटन विभाग की ओर से एक म्यूजिकल इवेंट का आयोजन किया गया था। इस दौरान काफी संख्या में लोग एकत्रित हुए थे। इस दौरान एक दर्शक की गाने की फरमाइश पूरी न किए जाने के बाद कुछ शरारती तत्वों ने स्टेज पर चढ़कर तोड़फोड़ की और हंगामा शुरू किया जो बाद में काफी बढ़ गया।